Q: मनुष्य के भावों एवं विचारों को
(अ) भाव-भंगिमाओं द्वारा
(ब) संकेतों द्वारा
(स) वाणी द्वारा
(द) इन सभी द्वारा *
Q: निम्न में से कमल का पर्यायवाची शब्द नहीं है-
(अ) पुण्डरीक
(ब) जलज
(स) पयोद *
(द) सरोज
Q: मृत्यु की इच्छा रखने वाले के लिए एक शब्द होगा-
(अ) चिकिर्षु
(ब) युयुत्सु
(स) भुभुक्षु
(द) मुमुर्षु *
Q: अनौपचारिक स्थल है-
(अ) डाकघर
(ब) बैंक
(स) घर *
(द) विद्यालय
Q: निम्न में मूलतः हिन्दी का विराम चिह्न है-
(अ) हंसपद (^)
(ब) पूर्ण विराम (|) *
(स) उद्धरण चिह्न (“”)
(द) अर्द्ध विराम (;)
Q: वात्सल्य रस के सम्राट कहे जाते हैं-
(अ) तुलसीदास
(ब) सूरदास *
(स) रहीमदास
(द) कबीरदास
Q: 'अन्धे की लकड़ी' मुहावरे का अर्थ है-
(अ) स्वार्थी
(ब) एकमात्र सहारा *
(स) बिना श्रम के फल प्राप्ति
(द) इच्छा पूर्ण करना
Q: अभिव्यक्ति के उद्देश्य हैं-
(अ) भाषा एवं साहित्य में रुचि का विकास
(ब) बोलने की योग्यता
(स) लिखने की योग्यता
(द) ये सभी *
Q: 'पहाड़ के नीचे की समभूमि' के लिए एक शब्द है-
(अ) उपत्यका *
(ब) अधिकाय
(स) स्वकीय
(द) ये सभी
Q: 'अत्यधिक' शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है-
(अ) अत्य
(ब) अत्
(स) अति *
(द) आ।
Q: कबीर के सूफी गुरु कौन थे?
(अ) शेख तकी *
(ब) अब्दुल समद
(स) मुहम्मद गौस
(द) रहमान।
Q: भाषा अर्जन में महत्वपूर्ण है-
(अ) भाषा का व्याकरण
(ब) पाठ्यपुस्तक
(स) भाषा का शिक्षक
(द) भाषा के विभिन्न रूपों का प्रयोग *
Q: पत्र-पत्रिकाएँ भाषा सिखाने में-
(अ) बड़ों को पढ़ने की वस्तु हैं।
(ब) साधक हैं। *
(स) बाधक हैं।
(द) त्रुटियों को बढ़ावा देती हैं।
Q: भाषा स्वयं में-
(अ) एक विषय मात्र है।
(ब) सम्प्रेषण का एकमात्र साधन है।
(स) एक नियमबद्ध व्यवस्था है। *
(द) एक जटिल चुनौती है।
Q: भाषा का प्रयोग-
(अ) केवल परीक्षा में होता है।
(ब) केवल पाठ्य-पुस्तकों में होता है।
(स) केवल मुद्रित सामग्री में होता है।
(द) जीवन के विभिन्न सन्दर्भों में होता है। *
Q: भाषा की पुस्तकें-
(अ) अभ्यासपरक ही होनी चाहिए।
(ब) साधन हैं। *
(स) साध्य हैं।
(द) भाषा सीखने का एकमात्र संसाधन हैं।
Q: बच्चों की भाषा के आकलन का सर्वाधिक प्रभावी तरीका है-
(अ) प्रश्न पूछना और पढ़ी गई सामग्री पर प्रतिक्रिया व्यक्त करना *
(ब) श्रुत लेख
(स) लिखित परीक्षा
(द) प्रश्नों के उत्तर देना।
Q: भाषा सीखने का उद्देश्य है-
(अ) विभिन्न स्थितियों में भाषा का प्रभावी प्रयोग करना *
(ब) अपनी बात कहना सीखना
Q: 'नायिका' में सन्धि है-
(अ) द्वन्द्व सन्धि
(ब) अयादि सन्धि *
(स) यण सन्धि
(द) गुण सन्धि।
Q: धरती और आकाश के बीच का स्थान है-
(अ) अन्तरिक्ष *
(ब) धरा
(स) वसुन्धरा
(द) पृथ्वी।
Q: 'पवन' में सन्धि है-
(अ) वृद्धि सन्धि
(ब) गुण सन्धि
(स) अयादि सन्धि *
(द) कोई नहीं।
Q: 'पंचपात्र' के लेखक हैं-
(अ) श्री पद्मलाल पुन्नालाल बख्शी *
(ब) वाजपेयी
(स) डॉ. नगेन्द्र
(द) मिश्र जी।
Q: 'परिमल' काव्य के रचयिता थे-
(अ) कबीर
(ब) बाबू गुलाबराय
(स) महादेवी वर्मा
(द) सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' *
Q: 'अन्धे के हाथ बटेर लगना' का अर्थ है-
(अ) बेतुका मेल मिलना
(ब) बिना कुछ किये फल की प्राप्ति *
(स) व्यवहार में स्पष्टता
(द) इनमें से कोई नहीं।
Q: 'दूध का दूध और पानी का पानी' से क्या तात्पर्य है?
(अ) गुणगान करना
(ब) पीना
(स) दूर की बातें
(द) सच्चा न्याय *
Q: 'आँख का काँटा' से तात्पर्य है-
(अ) गर्व लगाना
(ब) दुश्मन *
(स) गलत व्यवहार करना
(द) इनमें से कोई नहीं।
Q: 'खून खौलना' से तात्पर्य है-
(अ) प्यार करना
(ब) गुस्सा आना *
(स) डाँटना
(द) इनमें से कोई नहीं।
Q: हमारा राष्ट्रीय पर्व है-
(अ) 15 अगस्त *
(ब) 19 अगस्त
(स) 30 जनवरी
(द) इनमें से कोई नहीं।
Q: दीपावली कब मनायी जाती है?
(अ) माघ माह में
(ब) सावन माह में
(स) कार्तिक माह में *
(द) फाल्गुन माह में।
Q: गाँधी जयन्ती मनाई जाती है-
(अ) 2 अक्टूबर *
(ब) 5 अक्टूबर
(स) 15 अक्टूबर
(द) इनमें से कोई नहीं।
Q: 'क्या भूलूँ क्या याद करूँ' की विधा है-
(अ) संस्मरण
(ब) कहानी
(स) आत्मकथा *
(द) यात्रा वृत्तान्त।
Q: मुंशी प्रेमचन्द की वह रचना जो अधूरी रह गयी-
(अ) मंगलसूत्र *
(ब) कर्मला
(स) रंगभूमि
(द) कर्मभूमि।
Q: 'घड़ीसाज' शब्द है-
(अ) देशज शब्द
(ब) संकर शब्द *
(स) विकारी शब्द
(द) रूढ़ शब्द
Q: 'रसाल' पर्यायवाची शब्द है-
(अ) कोयल का
(ब) पान का
(स) आम का *
(द) सगा भाई का।
Q: 'जिसका जन्म पहले हुआ है' का अर्थ है-
(अ) अनुज
(ब) अग्रज *
(स) भ्राता
(द) पितामह।
Q: 'आँख का अन्धा नाम नयनसुख' लोकोक्ति का अर्थ है-
(अ) अप्रत्याशित लाभ होना
(ब) अनायास सम्मान
(स) आत्म-प्रशंसा करना
(द) गुण के विरुद्ध नाम होना। *
Q: 'पूरी तरह से मना कर देना' इसके लिए एक मुहावरा है-
(अ) अँगूठा दिखाना *
(ब) अन्धे की लकड़ी
(स) अक्ल का दुश्मन
(द) अक्ल पर पत्थर पड़ना।
Q: 'बीजक' नामक ग्रन्थ के रचयिता हैं-
(अ) दिनकर
(ब) तुलसीदास
(स) कबीर *
(द) सूरदास।
Q: मुंशी प्रेमचन्द की प्रमुख कृति है-
(अ) सेवासदन
(ब) निर्मला
(स) कर्मभूमि
(द) ये सभी। *
Q: बिहारी सर्वश्रेष्ठ कवि थे ?
भक्ति काव्य धारा के
रीति काल के *
आधुनिक काल के
प्राचीन काल के