Q: निम्न में से कौन-सा जोड़ा गलत है?
(अ) सहारा मरुस्थल -अफ्रीका
(ब) थार मरुस्थल -दक्षिणी अमेरिका *
(स) सोनोरम मरुस्थल -उत्तरी अमेरिका
(द) महान विक्टोरिया -ऑस्ट्रेलिया।
Q: रेग्यूलेटिंग एक्ट पारित किया गया -
(अ) 1773 ई. में *
(ब) 1784 ई. में
(स) 1793 ई. में
(द) 1813 ई. में।
Q: भारत पर प्रथम मुस्लिम आक्रमण कब हुआ?
(अ) 712 ई. *
(ब) 732 ई.
(स) 710 ई.
(द) 786 ई.।
Q: निम्नलिखित में से किसके शासन-काल को वास्तुकला की दृष्टि से 'स्वर्ण काल' कहा जाता है?
(अ) अकबर
(ब) जहाँगीर
(स) शाहजहाँ *
(द) बाबर।
Q: मोहम्मद बिन तुगलक ने अपनी राजधानी दिल्ली से कहाँ स्थानान्तरित की थी?
(अ) लाहौर
(ब) आगरा
(स) कराँची
(द) देवगिरि (दौलताबाद)। *
Q: कार्ल मार्क्स कहाँ का निवासी था?
(अ) जर्मनी *
(ब) फ्रांस
(स) रूस
(द) इटली।
Q: प्रथम विश्वयुद्ध की समाप्ति कब हुई?
(अ) 11 नवम्बर, 1916 को
(ब) 11 नवम्बर, 1920 को
(स) 11 नवम्बर, 1922 को
(द) 11 नवम्बर, 1918 को। *
Q: लोकसभा की सदस्यता के लिए उम्मीदवार की आयु कितने वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए?
(अ) 18 वर्ष
(ब) 21 वर्ष
(स) 24 वर्ष
(द) 25 वर्ष। *
Q: संसद का उच्च सदन या द्वितीय सदन है –
(अ) लोकसभा
(ब) राज्यसभा *
(स) विकल्प 'अ' और 'ब' दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं।
Q: राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए कितने प्रस्तावकों एवं अनुमोदकों की आवश्यकता होती है?
(अ) 50 प्रस्तावक 20 अनुमोदक
(ब) 50 प्रस्तावक 10 अनुमोदक
(स) 50 प्रस्तावक 50 अनुमोदक *
(द) 20 प्रस्तावक 20 अनुमोदक।
Q: देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीयकृत प्रतिष्ठान है –
(अ) रेलवे *
(ब) रोडवेज (सड़क परिवहन)
(स) वायु परिवहन
(द) जल परिवहन।
Q: देश की मुद्रा की पूर्ति को नियमित करता है –
(अ) भारतीय रिजर्व बैंक *
(ब) स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया
(स) व्यापारिक बैंक
(द) भारतीय औद्योगिक विकास बैंक।
Q: निम्नलिखित में से कौन-सा केन्द्र सरकार की आय का स्रोत नहीं है?
(अ) सीमा शुल्क
(ब) आयकर
(स) भू-राजस्व *
(द) केन्द्रीय उत्पाद शुल्क।
Q: सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला महाद्वीप है –
(अ) एशिया *
(ब) उत्तरी अमेरिका
(स) यूरोप
(द) अफ्रीका।
Q: शक्ति का गैर-परम्परागत स्रोत है –
(अ) खनिज तेल
(ब) प्राकृतिक गैस
(स) सौर ऊर्जा *
(द) कोयला।
Q: ‘ग्रीन इण्डिया मिशन' प्रारम्भ किया गया –
(अ) वर्ष 2013 में
(ब) वर्ष 2012 में
(स) वर्ष 2014 में *
(द) वर्ष 2011 में।
Q: न्यायपालिका का कार्य नहीं है–
(अ) संविधान की रक्षा करना
(ब) मौलिक अधिकारों की रक्षा करना
(स) कानूनों का क्रियान्वयन करना *
(द) न्यायिक पुनरावलोकन।
Q: उच्चतम न्यायालय के किसी न्यायाधीश को महाभियोग द्वारा पद से हटाने की शक्ति निम्न में से किसे प्राप्त है?
(अ) केन्द्रीय मन्त्रिपरिषद् को
(ब) संसद को *
(स) निर्वाचन आयोग को
(द) संसद व राज्य विधानसभाओं को।
Q: तुजुके बाबरी की भाषा है–
(अ) उर्दू
(ब) हिन्दी
(स) फारसी
(द) तुर्की। *
Q: चित्रकला का सर्वाधिक विकास हुआ–
(अ) बाबर के शासनकाल में
(ब) हुमायूँ के शासनकाल में
(स) जहाँगीर के शासनकाल में *
(द) औरंगजेब के शासनकाल में।
Q: स्थाई बन्दोबस्त प्रणाली शुरू की–
(अ) लॉर्ड क्लाइव ने
(ब) लॉर्ड कार्नवालिस ने *
(स) वारेन हेस्टिंग्स ने
(द) सर जान शोर ने।
Q: इलाहाबाद की सन्धि हुई थी–
(अ) 1760 ई. में
(ब) 1764 ई. में
(स) 1762 ई. में
(द) 1765 ई. में। *
Q: नकदी फसल है–
(अ) गन्ना
(ब) गेहूँ
(स) चाय *
(द) दालें।
Q: नरोरा परमाणु ऊर्जा केन्द्र स्थित है–
(अ) महाराष्ट्र में
(ब) राजस्थान में
(स) उत्तर प्रदेश में *
(द) तमिलनाडु में।
Q: धात्विक पदार्थ के अन्तर्गत आते हैं–
(अ) लोहा
(ब) ताँबा
(स) सोना
(द) ये सभी। *
Q: संचार का साधन नहीं है–
(अ) टेलीकॉन्फ्रेसिंग
(ब) हेलीकॉप्टर *
(स) इन्टरनेट
(द) ई-मेल।
Q: महान् विक्टोरिया मरुस्थल पाया जाता है–
(अ) अमेरिका में
(ब) अफ्रीका में
(स) एशिया में
(द) ऑस्ट्रेलिया में। *
Q: राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा में कितने सदस्यों को मनोनीत किया जाता है?
(अ) 14
(ब) 2
(स) 15
(द) 12. *
Q: बाबर के आक्रमण के समय दिल्ली का शासक था–
(अ) दौलत खाँ लोदी
(ब) सिकन्दर लोदी
(स) इब्राहिम लोदी *
(द) बहादुर शाह।
Q: हुमायूँनामा का रचयिता कौन था?
(अ) हुमायूँ
(ब) बाबर
(स) गुलबदन बेगम *
(द) फैजी।
Q: कालिंजर का दुर्ग स्थित है–
(अ) बुन्देलखण्ड में *
(ब) झारखण्ड में
(स) रूहेलखण्ड में
(द) छत्तीसगढ़ में।
Q: पानीपत का द्वितीय युद्ध हुआ था–
(अ) 1526 ई. में
(ब) 1556 ई. में *
(स) 1576 ई. में
(द) 1581 ई. में।
Q: ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह स्थित है –
(अ) अजमेर में *
(ब) मालवा में
(स) फतेहपुर सीकरी में
(द) ग्वालियर में।
Q: किस देश के व्यापारी सबसे पहले व्यापार करने भारत आए?
(अ) अंग्रेज
(ब) पुर्तगाल *
(स) फ्रांस
(द) डच।
Q: पिट्स इण्डिया एक्ट पारित हुआ–
(अ) 1773 ई. में
(ब) 1772 ई. में
(स) 1780 ई. में
(द) 1784 ई. में। *
Q: सती प्रथा का अन्त हुआ–
(अ) 1828 ई. में
(ब) 1831 ई. में
(स) 1829 ई. में *
(द) 1830 ई. में।
Q: भारत में डाक विभाग की स्थापना की गई–
(अ) 1851 ई. में
(ब) 1853 ई. में
(स) 1852 ई. में
(द) 1854 ई. में। *
Q: राज्यसभा का पदेन सभापति (अध्यक्ष) होता है–
(अ) राष्ट्रपति
(ब) उपराष्ट्रपति *
(स) प्रधानमंत्री
(द) मुख्य न्यायाधीश।
Q: रूबी है–
(अ) अभ्रक *
(ब) ताँबा
(स) लोहा
(द) कोयला।
Q: भारत में कितने राष्ट्रीय जलमार्ग हैं?
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार। *