Q: न्यूटन के तीसरे गति नियम (Newton's Third Law of Motion) का उदाहरण निम्नलिखित में से कौन सा है?
उत्तर - बंदूक से गोली का चलना (क्योंकि प्रत्येक क्रिया की बराबर और विपरीत प्रतिक्रिया होती है) *
Q: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में पर्पल कैप (Purple Cap) किसने जीता?
उत्तर - प्रसिद्ध कृष्णा *
Q: उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य कौन सा बना?
उत्तर - मिजोरम *
Q: शक्ति (Power) के रूप में ऊर्जा (Energy) का सूत्र क्या है?
उत्तर - एनर्जी (Energy) = शक्ति (Power) × समय (Time) *
Q: 2025 में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स टीम ऑफ द ईयर पुरस्कार किस फुटबॉल क्लब को दिया गया?
उत्तर - रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब *
Q: ATP का संश्लेषण (Synthesis) किस कोशिकीय अंगक (Cell Organelle) में होता है?
उत्तर - माइटोकांड्रिया *
Q: किस पौधे की पत्तियों पर कलियां (Buds) पाई जाती हैं?
उत्तर - ब्रायोफाइलम *
Q: यदि विभवांतर (Potential Difference) 15 वोल्ट है और आवेश (Charge) 5 कूलॉम है, तो किया गया कार्य (Work Done) कितना होगा?
उत्तर - 75 जूल *
Q: स्थितिज ऊर्जा (Potential Energy) का सूत्र क्या है?
उत्तर - mgh *
Q: किसी वस्तु का वजन चंद्रमा पर पृथ्वी की तुलना में कम क्यों होता है?
उत्तर - क्योंकि चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी से कम होता है *
Q: निम्नलिखित में से कौन सा नियम गैसों से संबंधित नहीं है?
उत्तर - ओम्स लॉ (Ohm's Law) *
Q: कोशिका एक अत्यंत व्यवस्थित और जटिल संरचना है, इसमें सब कुछ अनियंत्रित रूप से अंदर क्यों नहीं आता है?
उत्तर - क्योंकि कोशिका झिल्ली चयनात्मक रूप से परागम्य (Selectively Permeable) होती है *
Q: यदि अवतल दर्पण में ध्रुव और वक्रता केंद्र के बीच की दूरी +40 सेंटीमीटर है, तो ध्रुव और फोकस के बीच की दूरी कितनी होगी?
उत्तर - +20 सेंटीमीटर *
Q: लेंस के लिए आवर्धन सूत्र (Magnification Formula) क्या है?
उत्तर - m = v/u *
Q: एक चीता विराम अवस्था से शुरू करता है और 2 मी/से² की दर से 10 सेकंड तक त्वरण करता है, तो अंतिम वेग (Final Velocity) क्या होगा?
उत्तर - 20 मीटर प्रति सेकंड *
Q: दूसरी पाली के छूटे हुए प्रश्न
Q: काला आजार रोग (Kala Azar Disease) किस जीव के कारण होता है?
उत्तर - लैस्मेनिया डोनोबानी नामक प्रोटोजोआ परजीवी *
Q: कोशिका भित्ति (Cell Wall) प्लाज्मा झिल्ली (Plasma Membrane) से किस तरफ स्थित होती है?
उत्तर - प्लाज्मा झिल्ली के बाहर *
Q: 2025 का कबड्डी विश्व कप किसने जीता है?
उत्तर - भारतीय टीम *
Q: विश्व बैंक द्वारा लैंड कॉन्फ्रेंस 2025 में किस देश को कंट्री चैंपियन के रूप में मान्यता दी गई है?
उत्तर - भारत *
Q: यदि एक कोशिकीय जीव प्रजनन के समय दो खंडों में विभाजित होकर जनन करता है, तो इस प्रकार के प्रजनन को क्या कहा जाता है?
उत्तर - द्वि विभाजन (Binary Fission) *
Q: यदि किसी तार की लंबाई दोगुनी कर दी जाए और उसके अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल आधा कर दिया जाए, तो उसके प्रतिरोध (Resistance) पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर - प्रतिरोध चार गुना हो जाएगा *
Q: एक कार 78.4 मीटर ऊंचे पोल से नीचे गिरता है। वह कितने समय बाद पृथ्वी से टकराएगा?
उत्तर - 4 सेकंड *
Q: यदि किसी पेड़ को मिट्टी से उखाड़ दिया जाए, तो निम्न में से किसका परिवहन प्रभावित होगा?
उत्तर - जाइलम द्वारा जल एवं खनिजों का परिवहन *
Q: मणिपुर विनियोग विधेयक (Manipur Appropriation Bill) को संसद ने किस वर्ष पारित किया था?
उत्तर - वर्ष 2025 *