Q: किस टीम ने हॉकी इंडिया लीग (HIL) 2026 का खिताब जीता है?
(A) रांची रॉयल्स
(B) दिल्ली वेवराइडर्स
(C) कलिंगा लांसर्स (उपविजेता: रांची रॉयल्स) *
(D) पंजाब वॉरियर्स
Q: गणतंत्र दिवस परेड में किस मंत्रालय की झांकी ने 'वंदे मातरम के 150 वर्ष' विषय को प्रदर्शित किया?
(A) संस्कृति मंत्रालय *
(B) गृह मंत्रालय
(C) रक्षा मंत्रालय
(D) शिक्षा मंत्रालय
Q: शोधकर्ताओं ने हाल ही में भारतीय हिमालय क्षेत्र में 'हेमिलेसीनम इंडिकम' (Hemileucinum indicum) नामक एक अज्ञात प्रजाति की खोज की है, यह क्या है?
(A) एक नई मछली
(B) एक नया पक्षी
(C) एक नया कीट
(D) मशरूम *
Q: हाल ही में किस राज्य ने 'बैसिलस सबटिलिस' (Bacillus subtilis) को आधिकारिक तौर पर अपना 'राज्य सूक्ष्मजीव' घोषित किया है?
(A) तमिलनाडु
(B) महाराष्ट्र
(C) कर्नाटक
(D) केरल *
Q: हाल ही में खबरों में रहा 'चटरगाला दर्रा' (Chattergala Pass) भारत के किस केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?
(A) लद्दाख
(B) पुडुचेरी
(C) चंडीगढ़
(D) जम्मू और कश्मीर *
Q: हाल ही में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारतीय सेना के किस कोर ने 'जानवरों के अपने दस्ते' का प्रतिनिधित्व किया?
(A) रिमाउंट और पशु चिकित्सा कोर - (RVC) *
(B) आर्मी सर्विस कोर
(C) आर्मी मेडिकल कोर
(D) सिग्नल कोर
Q: हाल ही में चर्चा में रहा ऐतिहासिक जलाशय 'मीर आलम' (Mir Alam) किस शहर में स्थित है?
(A) बेंगलुरु
(B) मैसूर
(C) चेन्नई
(D) हैदराबाद (तेलंगाना) *
Q: हाल ही में चर्चा में रहा 'सेपाहिजाला वन्यजीव अभ्यारण्य' किस राज्य में स्थित है?
(A) असम
(B) मेघालय
(C) मणिपुर
(D) त्रिपुरा *
Q: चर्चा में रहा 'पिग्मी हॉग' (Pygmy Hog) को IUCN की रेड लिस्ट में किस श्रेणी में रखा गया है?
(A) संकटग्रस्त (Endangered)
(B) असुरक्षित (Vulnerable)
(C) विलुप्त (Extinct)
(D) गंभीर रूप से संकटग्रस्त (Critically Endangered) *
Q: 77वें गणतंत्र दिवस परेड में किस विदेशी सैन्य टुकड़ी ने पहली बार भाग लिया?
(A) फ्रांसीसी सेना
(B) अमेरिकी मरीन
(C) ब्रिटिश सेना
(D) यूरोपीय संघ *
Q: 77वें गणतंत्र दिवस परेड में डीआरडीओ (DRDO) द्वारा विकसित किस रॉकेट लॉन्चर सिस्टम को पहली बार प्रदर्शित किया गया?
(A) पिनाका
(B) प्रलय
(C) आकाश
(D) सूर्यास्त्र *
Q: 77वें गणतंत्र दिवस परेड में किस राज्य की झांकी ने '100% डिजिटल साक्षरता और ग्रीन मोबिलिटी' को प्रदर्शित किया?
(A) गुजरात
(B) तमिलनाडु
(C) आंध्र प्रदेश
(D) केरल *
Q: खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की किस पहल को हाल ही में प्रतिष्ठित 'फ्रांज एडेलमैन पुरस्कार 2026' के लिए फाइनलिस्ट के रूप में नामित किया गया है?
(A) पीएम गरीब कल्याण योजना
(B) वन नेशन वन राशन कार्ड
(C) ई-पोश मशीन योजना
(D) अन्न चक्र पहल *
Q: हाल ही में भारत ने किस संगठन के साथ एक ऐतिहासिक 'मुक्त व्यापार समझौते' (FTA) पर हस्ताक्षर किए हैं?
(A) आसियान
(B) सार्क
(C) जी-20
(D) यूरोपीय संघ - (EU) *
Q: राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) द्वारा आयोजित 'भारत रंग महोत्सव' के किस संस्करण का हाल ही में नई दिल्ली में शुभारंभ किया गया?
(A) 20वें संस्करण
(B) 22वें संस्करण
(C) 28वें संस्करण
(D) 25वें संस्करण *
Q: भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, सबसे अधिक लिंगानुपात (Sex Ratio) किस राज्य का है?
(A) तमिलनाडु
(B) आंध्र प्रदेश
(C) छत्तीसगढ़
(D) केरल *
Q: 'बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान' (Bandipur National Park) भारत के किस राज्य में स्थित है?
(A) मध्य प्रदेश
(B) राजस्थान
(C) असम
(D) कर्नाटक *
Q: लॉन टेनिस के एक मानक 'टेनिस कोर्ट' की कुल लंबाई कितनी होती है?
(A) 72 फीट
(B) 75 फीट
(C) 80 फीट
(D) 78 फीट *
Q: किस मुगल बादशाह को 'जिंदा पीर' (Living Saint) के नाम से जाना जाता था?
(A) अकबर
(B) शाहजहाँ
(C) जहाँगीर
(D) औरंगजेब *
Q: प्रसिद्ध संगीतकार उस्ताद बिस्मिल्लाह खान निम्नलिखित में से किस वाद्ययंत्र से संबंधित हैं?
(A) बांसुरी
(B) तबला
(C) सरोद
(D) शहनाई *
