Q: उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) मुद्रास्फीति डेटा के लिए 2012 के स्थान पर किस नए आधार वर्ष (Base Year) को अपनाया गया है?
(A) 2020
(B) 2022
(C) 2024 *
(D) 2025
Q: केंद्र सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि आधिकारिक कार्यक्रमों में राष्ट्रगान से पहले कौन सा गीत गाया जाना अनिवार्य है?
(A) वंदे मातरम् (सभी 6 छंद) *
(B) सारे जहाँ से अच्छा
(C) जन गण मन (पूरा संस्करण)
(D) झंडा ऊँचा रहे हमारा
Q: समुद्री अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई भारत की पहली राष्ट्रीय कंटेनर शिपिंग लाइन का नाम क्या है?
(A) सागरमाला शिपिंग
(B) इंडिया कार्गो लाइन
(C) नीली क्रांति शिपिंग
(D) भारत कंटेनर शिपिंग लाइन (बी.सी.एस.एल.) *
Q: भारतीय वायु सेना 27 फरवरी को वायु शक्ति 2026 अभ्यास कहां आयोजित करेगी?
(A) लद्दाख
(B) चांदीपुर, ओडिशा
(C) जामनगर, गुजरात
(D) पोखरण, राजस्थान *
Q: शोधकर्ताओं ने किस देश की 'वैली ऑफ द किंग्स' में प्राचीन तमिल-ब्रह्मी शिलालेखों की खोज की है?
(A) मिस्र *
(B) यूनान
(C) जॉर्डन
(D) इटली
Q: किस भारतीय शहर में देश की पहली म्यूजिकल रोड का उद्घाटन किया गया, जिस पर वाहनों के गुजरने पर 'जय हो' की धुन बजती है?
(A) नई दिल्ली
(B) मुंबई (कोस्टल रोड) *
(C) बेंगलुरु
(D) हैदराबाद
Q: किस सरकारी कंपनी ने आईसीसी ग्रीन ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता पुरस्कार 2026 जीता है?
(A) एनटीपीसी
(B) भेल (BHEL)
(C) ओएनजीसी
(D) आरईसी लिमिटेड *
Q: फरवरी में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 किस शहर में आयोजित किया जा रहा है?
(A) चेन्नई
(B) पुणे
(C) नई दिल्ली *
(D) गुरुग्राम
Q: हाल ही में चर्चा में रही गांधी सरोवर परियोजना का संबंध किस राज्य से है?
(A) गुजरात
(B) महाराष्ट्र
(C) मध्य प्रदेश
(D) तेलंगाना *
Q: हाल ही में किस देश ने साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन (SAFF) अंडर-19 महिला चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीता है?
(A) भारत *
(B) बांग्लादेश
(C) नेपाल
(D) श्रीलंका
Q: हाल ही में किस राज्य सरकार ने आगामी पंचायत और नगर निगम चुनावों के लिए कागजी मतपत्रों के उपयोग को मंजूरी दी है?
(A) केरल
(B) कर्नाटक *
(C) तमिलनाडु
(D) आंध्र प्रदेश
Q: मुंबई नगर निगम (BMC) का नया मेयर किसे निर्विरोध चुना गया है?
(A) रितु तावड़े (भाजपा) *
(B) किशोरी पेडनेकर
(C) मिलिंद नार्वेकर
(D) आदित्य ठाकरे
Q: हाल ही में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड ने ओडिशा रिंग रोड परियोजना के लिए किस वन्यजीव अभ्यारण्य की वन भूमि के उपयोग को मंजूरी दी है?
(A) भितरकनिका अभ्यारण्य
(B) चिलिका अभ्यारण्य
(C) सिमलीपाल अभ्यारण्य
(D) कपिलाश वन्यजीव अभ्यारण्य *
Q: हाल ही में भारत के किस स्थान पर कीचड़ ज्वालामुखी (Mud Volcano) में विस्फोट दर्ज किया गया है?
(A) डिगलीपुर, अंडमान द्वीप समूह *
(B) बैरन द्वीप
(C) लक्षद्वीप
(D) कच्छ का रण
Q: सरला माहेश्वरी, जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस सरकारी प्रसारण संस्था की एक जानी-मानी चेहरा थीं?
(A) ऑल इंडिया रेडियो
(B) दूरदर्शन *
(C) प्रसार भारती
(D) एनडीटीवी
Q: दूरदर्शन की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
(A) 1947
(B) 1950
(C) 1959 *
(D) 1965
Q: विश्व रेडियो दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?
(A) 13 फरवरी *
(B) 10 फरवरी
(C) 15 फरवरी
(D) 12 जनवरी
Q: भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत को राज्य के नीति निर्देशक तत्वों (DPSP) में शामिल करता है?
(A) अनुच्छेद 32
(B) अनुच्छेद 40
(C) अनुच्छेद 44
(D) अनुच्छेद 39(d) *
Q: राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (NPC) द्वारा राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह कब से कब तक मनाया जाता है?
(A) 1 से 7 फरवरी
(B) 12 से 18 फरवरी *
(C) 20 से 26 फरवरी
(D) 15 से 21 मार्च
Q: प्रसिद्ध शहर हैदराबाद किस नदी के किनारे बसा है?
(A) कृष्णा नदी
(B) गोदावरी नदी
(C) मूसी नदी *
(D) पेन्नार नदी
