Q: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का मुख्य विषय (Theme) क्या रखा गया है?
(A) विकसित भारत, विकसित एआई
(B) एआई फॉर इंडिया
(C) सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय *
(D) डिजिटल भविष्य की ओर
Q: अपनी पुस्तक 'Hindi Hindu Histories' के लिए वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित आनंद केंटिश कुमारस्वामी पुरस्कार किसने जीता है?
(A) प्रो. चारू गुप्ता *
(B) रामचंद्र गुहा
(C) रोमिला थापर
(D) इरफान हबीब
Q: हालिया संसदीय चुनावों में बहुमत हासिल करने के बाद बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में कौन कार्यभार संभालने वाले हैं?
(A) शेख हसीना
(B) खालिदा ज़िया
(C) मोहम्मद यूनुस
(D) तारिक रहमान *
Q: हाल ही में राज्यव्यापी मुख्यमंत्री ग्रामोत्थान योजना किसने शुरू की है?
(A) राजस्थान
(B) मध्य प्रदेश
(C) उत्तर प्रदेश
(D) गुजरात *
Q: भारत का पहला सरकारी सहायता प्राप्त राष्ट्रीय बायोबैंक लाइसोसोमल स्टोरेज डिसऑर्डर (LSD) के लिए प्रारंभ हुआ है; यह विकार मुख्य रूप से किससे संबंधित है?
(A) आनुवंशिक उत्परिवर्तन *
(B) वायरल संक्रमण
(C) बैक्टीरियल इन्फेक्शन
(D) कुपोषण
Q: भारत ने पहली बार कंबाइंड टास्क फोर्स-154 (CTF-154) की कमान संभाली है, इस बहुराष्ट्रीय नौसेना बल का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
(A) कतर
(B) बहरीन *
(C) ओमान
(D) सऊदी अरब
Q: हाल ही में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तुलबुल नेविगेशन प्रोजेक्ट को पुनः शुरू करने की घोषणा की है?
(A) लद्दाख
(B) हिमाचल प्रदेश
(C) उत्तराखंड
(D) जम्मू-कश्मीर *
Q: आर्कटिक क्षेत्र की निगरानी और सुरक्षा के लिए 'आर्कटिक सेंट्री' नामक नया मिशन किस संगठन द्वारा लॉन्च किया गया है?
(A) ब्रिक्स (BRICS)
(B) आसियान (ASEAN)
(C) शंघाई सहयोग संगठन (SCO)
(D) नाटो (NATO) *
Q: भारतीय सेना के सम्मान में किस सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने 'सोल्जरथॉन 2026' के आयोजन की घोषणा की है?
(A) पंजाब नेशनल बैंक *
(B) भारतीय स्टेट बैंक
(C) बैंक ऑफ बड़ौदा
(D) केनरा बैंक
Q: हाल ही में किस मंत्रालय ने नैतिक, समावेशी और जिम्मेदार AI उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रव्यापी डिजिटल अभियान शुरू करने की घोषणा की है?
(A) गृह मंत्रालय
(B) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय *
(C) रक्षा मंत्रालय
(D) शिक्षा मंत्रालय
Q: हाल ही में केंद्र सरकार ने देश की पहली अंडरवॉटर ट्विन-ट्यूब सड़क और रेल सुरंग के निर्माण को मंजूरी दी है। यह किस नदी के नीचे बनाई जाएगी?
(A) गंगा नदी
(B) यमुना नदी
(C) सिंधु नदी
(D) ब्रह्मपुत्र नदी *
Q: हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा अधिकृत सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी का उपयोग करके सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सब्सिडी हस्तांतरित करने वाला देश का पहला राज्य कौन बन गया है?
(A) गुजरात *
(B) महाराष्ट्र
(C) कर्नाटक
(D) तमिलनाडु
Q: हाल ही में प्रधानमंत्री ने 'हेरथ पोश्ते' के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। यह त्योहार मुख्य रूप से किस समुदाय द्वारा मनाया जाता है?
(A) सिंधी समुदाय
(B) पारसी समुदाय
(C) कश्मीरी पंडित समुदाय *
(D) जैन समुदाय
Q: हाल ही में यूनानी पद्धति में 'नवाचार और साक्ष्य' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया?
(A) हैदराबाद
(B) लखनऊ
(C) अलीगढ़
(D) मुंबई *
Q: छठे भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा संवाद का आयोजन भारत के किस शहर में किया जा रहा है?
(A) नई दिल्ली
(B) बेंगलुरु *
(C) पुणे
(D) विशाखापत्तनम
Q: पाटलिपुत्र में आयोजित तृतीय बौद्ध संगीति के अध्यक्ष कौन थे?
(A) महाकस्सप
(B) वसुमित्र
(C) मोग्गलिपुत्त तिस्स *
(D) अश्वघोष
Q: भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद प्रशासनिक अधिकरणों की स्थापना से संबंधित है?
(A) अनुच्छेद 323A *
(B) अनुच्छेद 243
(C) अनुच्छेद 315
(D) अनुच्छेद 324
Q: 1946 का तेभागा आंदोलन वर्तमान के किस भारतीय राज्य से जुड़ा है?
(A) बिहार
(B) ओडिशा
(C) असम
(D) पश्चिम बंगाल *
Q: भारतीय संविधान में समवर्ती सूची की अवधारणा किस देश से ली गई थी?
(A) कनाडा
(B) अमेरिका
(C) आयरलैंड
(D) ऑस्ट्रेलिया *
Q: सतपुड़ा पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी को किस नाम से जाना जाता है?
(A) अमरकंटक
(B) धूपगढ़ *
(C) पारसनाथ
(D) महेंद्रगिरि
