Q: दिल्ली सरकार ने जमीनों के डिजिटल रिकॉर्ड और पहचान के लिए कौन-सी नई योजना शुरू की है?
(A) भू-लेख योजना
(B) जमीन पहचान पोर्टल
(C) भू-आधार योजना (जिसके अंतर्गत 14 अंकों का विशिष्ट भूखंड पहचान नंबर दिया जाएगा) *
(D) डिजिटल लैंड रिकॉर्ड्स मिशन
Q: हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'विज़न 2031' (Vision 2031) नाम से विकास और लोकतंत्र पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया?
(A) केरल *
(B) तमिलनाडु
(C) तेलंगाना
(D) कर्नाटक
Q: वनवासियों (आदिवासियों) की स्वास्थ्य सेवा में योगदान के लिए हाल ही में किन चिकित्सकों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है?
(A) डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन और डॉ. वी. शांता
(B) डॉ. प्रताप रेड्डी और डॉ. देवी शेट्टी
(C) डॉ. प्रकाश आम्टे और डॉ. मंदाकिनी आम्टे
(D) डॉ. रामचंद्र गोडबोले और उनकी पत्नी सुनीता गोडबोले *
Q: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने घर-घर जाकर कचरा अलग करने और विकेंद्रीकृत अपशिष्ट प्रबंधन के लिए किस मॉडल को लागू किया है?
(A) स्वच्छ दिल्ली मॉडल
(B) अनुपम कॉलोनी मॉडल *
(C) जीरो वेस्ट जोन
(D) ग्रीन सिटी प्रोजेक्ट
Q: अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
(A) उज्जैन, मध्य प्रदेश
(B) वाराणसी, उत्तर प्रदेश
(C) देवघर, झारखंड
(D) मंडी, हिमाचल प्रदेश *
Q: हाल ही में ढाका में नव निर्वाचित बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया?
(A) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला *
(B) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(C) विदेश मंत्री एस. जयशंकर
(D) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
Q: हाल ही में ISRO के लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (LVM-3) का मलबा किस देश में एक निर्जन द्वीप पर पाया गया?
(A) श्रीलंका
(B) मालदीव *
(C) मॉरीशस
(D) इंडोनेशिया
Q: हाल ही में चर्चा में रहा तामन बंदरगाह किस देश का प्रमुख बंदरगाह है तथा यह किस सागर के तट पर स्थित है?
(A) यूक्रेन, काला सागर
(B) तुर्की, भूमध्य सागर
(C) ग्रीस, एजियन सागर
(D) रूस, काला सागर *
Q: शीतकालीन ओलंपिक के इतिहास में 9 स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले एथलीट कौन बन गए हैं?
(A) जोहान्स क्लेबो *
(B) उले ईनार ब्योर्नडेलन
(C) मैरिट ब्योर्गेन
(D) माइकल फेल्प्स
Q: मिलानो-कॉर्टिना विंटर ओलंपिक्स 2026 में कौन सा नया खेल पहली बार शामिल हुआ?
(A) आइस क्लाइम्बिंग
(B) स्की पर्वतारोहण (स्किमो) *
(C) स्नोबोर्डिंग क्रॉस
(D) कर्लिंग
Q: अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू और एक्सरसाइज MILAN 2026 की मेजबानी किस भारतीय शहर ने की?
(A) कोच्चि
(B) मुंबई
(C) विशाखापत्तनम *
(D) चेन्नई
Q: हाल ही में शोधकर्ताओं की एक टीम ने 'टेट्राटेनियम पैकाडे' नामक पौधे की एक नई प्रजाति की खोज कहाँ की है?
(A) पूर्वी हिमालय
(B) पश्चिमी घाट *
(C) सुंदरवन
(D) अरावली पर्वतमाला
Q: हाल ही में पिटन डे ला फोरनेज़ (Piton de la Fournaise) ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ यह कहाँ स्थित है?
(A) इंडोनेशिया
(B) रीयूनियन द्वीप *
(C) हवाई द्वीप
(D) जापान
Q: गुजरात सरकार द्वारा गिफ्ट सिटी के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(A) उदय कोटक *
(B) हसमुख अधिया
(C) के.वी. कामथ
(D) अजय त्यागी
Q: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के नए उपाध्यक्ष कौन बने?
(A) थॉमस बाक
(B) निकोल होएर्ट्ज
(C) जुआन एंटोनियो समरंच *
(D) पी.टी. उषा
Q: 1914 में निर्धारित भारत और चीन के बीच की सीमा रेखा क्या कहलाती है?
(A) रेडक्लिफ रेखा
(B) डूरंड रेखा
(C) मैकमोहन रेखा *
(D) 24वीं समानांतर रेखा
Q: प्रसिद्ध हड़प्पा स्थल धोलावीरा किस राज्य में स्थित है?
(A) राजस्थान
(B) हरियाणा
(C) गुजरात *
(D) पंजाब
Q: भारतीय संविधान में कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया की अवधारणा किस देश से अपनाई गई थी?
(A) अमेरिका
(B) ब्रिटेन
(C) कनाडा
(D) जापान *
Q: प्राचीन भारतीय ग्रंथ मुद्राराक्षस की रचना किसने की थी?
(A) विशाखदत्त *
(B) कालिदास
(C) कौटिल्य
(D) बाणभट्ट
Q: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, खुदाई खिदमतगार आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था?
(A) अबुल कलाम आज़ाद
(B) मोहम्मद अली जिन्ना
(C) खान अब्दुल गफ्फार खान *
(D) शौकत अली
