Q: भारतीय सेना ने हाल ही में रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए किस देश की सेना को 50 विशेष सैन्य वाहन सौंपे हैं?
(A) भूटान
(B) श्रीलंका
(C) नेपाल *
(D) बांग्लादेश
Q: दिल्ली का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) किसे नियुक्त किया गया है?
(A) अशोक कुमार (आईएएस) *
(B) विजय देव
(C) रणबीर सिंह
(D) अश्विनी कुमार
Q: केरल में हाल ही में खोजी गई 'लिरियोथेमिस केरलेंसिस' किस कीट की एक नई प्रजाति है?
(A) तितली
(B) मधुमक्खी
(C) मकड़ी
(D) ड्रैगनफ्लाई (व्याध पतंग) *
Q: हाल ही में चर्चा में रहा मिशन शक्ति अभियान किस राज्य सरकार की एक प्रमुख पहल है?
(A) मध्य प्रदेश
(B) बिहार
(C) राजस्थान
(D) उत्तर प्रदेश *
Q: बायोफैच 2026 में किस देश को प्रतिष्ठित 'वर्ष का सर्वश्रेष्ठ देश' का सम्मान प्रदान किया गया है?
(A) भारत *
(B) जर्मनी
(C) अमेरिका
(D) ब्राजील
Q: हाल ही में राज्यसभा में दिए गए लिखित उत्तर के अनुसार, भारत ने कुल कितनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल कर ली है?
(A) 150 GW
(B) 200 GW
(C) 300 GW
(D) 272 GW *
Q: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस देश के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की है?
(A) मालदीव
(B) सेशेल्स *
(C) मॉरीशस
(D) श्रीलंका
Q: हाल ही में भारतीय सेना ने सेवारत और सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को विशेष बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए किस बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं?
(A) एचडीएफसी बैंक
(B) भारतीय स्टेट बैंक
(C) कोटक महिंद्रा बैंक
(D) आईडीएफसी फर्स्ट बैंक *
Q: हाल ही में, डाक विभाग ने अपने नेटवर्क के माध्यम से Mutual Fund उत्पादों के वितरण के लिए किस संगठन के साथ समझौता (MoU) किया है?
(A) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) *
(B) बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE)
(C) सेबी (SEBI)
(D) आरबीआई (RBI)
Q: हाल ही में विपक्षी दलों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए नोटिस दिया है। संविधान के किस अनुच्छेद के तहत स्पीकर को हटाने का प्रावधान है?
(A) अनुच्छेद 93
(B) अनुच्छेद 94(सी) *
(C) अनुच्छेद 96
(D) अनुच्छेद 100
Q: हाल ही में ISRO के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (SAC) ने चंद्रयान-4 मिशन के लिए चंद्रमा पर किस स्थान को लैंडिंग साइट के रूप में चुना है?
(A) शिव शक्ति पॉइंट
(B) तिरंगा पॉइंट
(C) मॉन्स माउटन *
(D) सागर डार्कनेस
Q: हाल ही में किस राज्य सरकार ने बादाम किट सिरप के एक बैच में जहरीले रसायन 'एथिलीन ग्लाइकॉल' की मिलावट पाए जाने पर सार्वजनिक नोटिस जारी किया है?
(A) केरल
(B) कर्नाटक
(C) तमिलनाडु *
(D) आंध्र प्रदेश
Q: हाल ही में इथियोपिया ने किस पड़ोसी देश को अपने क्षेत्र से तत्काल सेना हटाने का आदेश दिया है?
(A) सूडान
(B) सोमालिया
(C) जिबूती
(D) इरिट्रिया *
Q: हाल ही चर्चा में रहा मेलघाट टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?
(A) महाराष्ट्र *
(B) मध्य प्रदेश
(C) गुजरात
(D) छत्तीसगढ़
Q: हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने लिम्फैटिक फाइलेरिया को खत्म करने के लिए राज्यों में अभियान का शुभारंभ किया है, इसको आम बोलचाल की भाषा में किस नाम से जाना जाता है?
(A) डेंगू
(B) हाथीपांव *
(C) मलेरिया
(D) चिकनगुनिया
Q: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान कहाँ स्थित है?
(A) वाराणसी
(B) हरिद्वार
(C) नई दिल्ली *
(D) जामनगर
Q: वाहनों के रेडिएटर में एंटी-फ्रीज एजेंट के रूप में मुख्य रूप से किस रसायन का उपयोग किया जाता है?
(A) एथिलीन ग्लाइकॉल *
(B) एथिल अल्कोहल
(C) मीथेन
(D) सल्फ्यूरिक एसिड
Q: इरिट्रिया की राजधानी क्या है?
(A) मोगादिशु
(B) अदीस अबाबा
(C) नैरोबी
(D) अस्मारा *
Q: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
(A) कोलकाता
(B) मुंबई *
(C) नई दिल्ली
(D) अहमदाबाद
Q: APEDA, जो भारत के कृषि निर्यात को बढ़ावा देता है, भारत सरकार के किस मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है?
(A) कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
(B) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
(C) ग्रामीण विकास मंत्रालय
(D) वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय *
