Q: किस खिलाड़ी को बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर 2025 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
(A) पीवी सिंधु
(B) मीराबाई चानू
(C) स्मृति मंधाना *
(D) विनेश फोगट
Q: हाल ही में बीबीसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार किसने जीता?
(A) शैफाली वर्मा
(B) दिव्या देशमुख (शतरंज) *
(C) अदिति अशोक
(D) अंतिम पंघाल
Q: किस भारतीय फोरेंसिक वैज्ञानिक को अमेरिकन एकेडमी ऑफ फोरेंसिक साइंसेज (AAFS) का फेलो चुना गया है?
(A) डॉ. एम.एस. राव
(B) डॉ. विवेक सहगल
(C) डॉ. सुधीर गुप्ता
(D) डॉ. जे.एस. सेहरावत (पंजाब विश्वविद्यालय) *
Q: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माउंटेन रडार और मिसाइल इंटीग्रेशन फैसिलिटी का उद्घाटन कहाँ किया?
(A) बेंगलुरु *
(B) हैदराबाद
(C) नई दिल्ली
(D) पुणे
Q: टीसीएस (TCS) ने भारत में 200 मेगावाट का एआई डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए किस अमेरिकी चिप निर्माता के साथ साझेदारी की है?
(A) इंटेल
(B) एनवीडिया
(C) एएमडी *
(D) क्वालकॉम
Q: लेनदेन के लिए ओटीपी की आवश्यकता को समाप्त करने के लिए किन भुगतान दिग्गजों ने भारत में पासकी सेवा शुरू की है?
(A) मास्टरकार्ड और वीज़ा *
(B) रुपे और पेपैल
(C) अमेरिकन एक्सप्रेस और डिस्कवर
(D) मेस्ट्रो और डाइनर्स क्लब
Q: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने हाल ही में किस ₹80,000+ करोड़ की मेगा बुनियादी ढांचा परियोजना को मंजूरी दी है?
(A) चार धाम सड़क परियोजना
(B) केन-बेतवा लिंक परियोजना
(C) मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन
(D) ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना *
Q: किस कंपनी ने एलएंडटी (L&T) की नाभा पावर लिमिटेड का अधिग्रहण किया है?
(A) अडानी पावर
(B) टोरेंट पावर *
(C) टाटा पावर
(D) रिलायंस पावर
Q: जनवरी 2026 में भारत की थोक मूल्य सूचकांक (WPI) मुद्रास्फीति दर क्या थी?
(A) 2.15%
(B) 1.50%
(C) 2.05%
(D) 1.81% *
Q: हाल ही में सतत और पर्यावरण के अनुकूल अवसंरचना विकास को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे मधुमक्खी गलियारे विकसित करने की पहल निम्नलिखित में से किसके द्वारा शुरू की गई है?
(A) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण *
(B) नीति आयोग
(C) पर्यावरण मंत्रालय
(D) सीमा सड़क संगठन
Q: हाल ही में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी कैडेट प्रशिक्षण जहाज 'कृष्णा' का जलावतरण कहाँ किया गया है?
(A) कोचीन शिपयार्ड
(B) मझगांव डॉक
(C) एल एंड टी शिपयार्ड, कट्टुपल्ली (चेन्नई) *
(D) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स
Q: हाल ही में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान AI-Preneurs of India नामक कॉफी टेबल बुक किसके द्वारा लॉन्च की गई है?
(A) इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय
(B) नीति आयोग अंतर्गत अटल इनोवेशन मिशन द्वारा *
(C) विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग
(D) गूगल इंडिया
Q: केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए डिजिटल सहयोगी 'भारत विस्तार' का शुभारंभ हाल ही में किस शहर से किया?
(A) भोपाल
(B) नई दिल्ली
(C) अहमदाबाद
(D) जयपुर *
Q: हाल ही में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा वार्षिक खेल सप्ताह 2026 का शुभारंभ कहाँ किया गया?
(A) राष्ट्रमंडल खेल परिसर, नई दिल्ली *
(B) वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
(C) ईडन गार्डन, कोलकाता
(D) जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चेन्नई
Q: कोटक महिंद्रा बैंक ने किसे अपना नया अतिरिक्त और स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है?
(A) उर्जित पटेल
(B) दीपक गुप्ता
(C) रमेश गणेश अय्यर *
(D) अशोक वासवानी
Q: नीति आयोग के पदेन अध्यक्ष कौन होते हैं?
(A) भारत के प्रधानमंत्री *
(B) राष्ट्रपति
(C) उपराष्ट्रपति
(D) केंद्रीय वित्त मंत्री
Q: भारत सरकार द्वारा मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मुख्य रूप से कौन-सी क्रांति शुरू की गई है?
(A) पीली क्रांति
(B) गुलाबी क्रांति
(C) मीठी क्रांति *
(D) स्वर्ण क्रांति
Q: भारत के वर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) कौन हैं?
(A) जनरल मनोज पांडे
(B) जनरल अनिल चौहान *
(C) एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी
(D) एडमिरल आर. हरि कुमार
Q: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
(A) लखनऊ
(B) देहरादून
(C) करनाल
(D) नई दिल्ली *
Q: भारत में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 25 जनवरी *
(B) 15 जनवरी
(C) 10 जनवरी
(D) 20 जनवरी
