Q: संरचनात्मक दृष्टिकोण के अनुसार, अधिगम ........ है-
एक निष्क्रिय एवं व्यक्तिपरक प्रक्रिया
जानकारी के अर्जन की प्रक्रिया
अनुभव के परिणाम के रूप में व्यवहार में एक परिवर्तन होने की प्रक्रिया
एक सक्रिय एवं सामाजिक प्रक्रिया *
Q: फ्रायड, पियाजे एवं अन्य मनोवैज्ञानिकों ने व्यक्तित्व विकास की विभिन्न अवस्थाओं के सन्दर्भ में व्याख्या की है। परन्तु पियाजे ने
कहा कि विकास की अवस्थाएँ वातावरण से निर्धारित होती हैं
कहा कि शैशवावस्था के अनुभव ही अधिक प्रभावित करते हैं, बाकी अवस्थाओं के सीमित प्रभाव होते हैं
विभिन्न अवस्थाओं को समझाने के लिए संज्ञानात्मक बदलाव के बारे में कहा *
इनमें से कोई नहीं।
Q: शिक्षा मनोविज्ञान का अध्ययन अध्यापक को इसलिए करना चाहिए ताकि-
इससे वह अपनी परीक्षाओं में प्रथम आ सके।
इसकी सहायता से अपने शिक्षण को अधिक प्रभावशाली बना सके। *
इससे शिक्षक को आत्मसन्तुष्टि मिल सके।
इससे वह दूसरों को प्रभावित कर सके।
Q: विकास के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
विकास की प्रत्येक अवस्था के अपने खतरे हैं
विकास उकसाने/बढ़ावा देने से होता है *
विकास सांस्कृतिक परिवर्तनों से प्रभावित होता है
विकास की प्रत्येक अवस्था की अपनी विशेषताएँ होती हैं।
Q: एक सामान्य 12 वर्ष की आयु के बच्चे में सबसे अधिक होना सम्भव है
कुल प्रेरक समन्वय में कठिनाई
वयस्कों को खुश करने के बारे में दुश्चिन्ता की अनुभूति
अब और यहाँ में उसकी रुचियों को सीमित करना
समकक्षी के अनुमोदन के लिए बेचैनी *
Q: प्रेरणा निम्नलिखित में किसकी एक कला है?
कार्य योजना
रुचि पैदा करना *
मस्तिष्क को नियंत्रित करना
सिलेबस के अनुसार पढ़ाना
Q: निम्न में से कौन-सा संवेग का तत्त्व नहीं है?
व्यवहारात्मक
दैहिक
संज्ञानात्मक
संवेदी *
Q: अधिगम की अवधारणा के लिये कौन सा कथन सत्य नहीं है ?
अधिगम व्यवहार में परिवर्तन है।
अपेक्षाकृत रूप से स्थायी अंतर परिलक्षित होता है।
अधिगम अभ्यास द्वारा प्रभावित होता है।
अधिगम एक जन्मजात प्रक्रिया है। *
Q: प्रतिपालन अधिगम का एक विशिष्ट चरण है, जो अधिगम के ................. चरण का पूर्ववर्ती है।
अधिग्रहण
अभिप्रेरणा
आत्मनिर्भरता
सामान्याीकरण *
Q: यह अवधारणा की आक्रामकती सीखी जाती है, किनके द्वारा प्रतिपादित की गई?
सामाजिक अधिगम सिद्धान्तवादी
प्रकृतिवादी सिद्धान्तवादी
मनोगत्यात्मक सिद्धान्तवादी *
प्रायोगिक सिद्धान्तवादी
Q: 'प्रत्यक्षीकरण' के प्रत्यय या अवधारणा को किसने विकसित किया?
वर्दीमर *
हल
वाटसन
टॉलमैन
Q: शिक्षण को प्रभावित करने वाला निम्नलिखित में से कौन-सा घटक शिक्षक से संबंधित नहीं है?
विषय का ज्ञान
संप्रेषण कौशल
विद्यार्थियों से जुड़ाव
संसाधनों की उपलब्धता *
Q: इवाईट डब्ल्यू. ऐलन के द्वारा कौन सी शिक्षण-अधिगम विधि प्रस्तुत की गई?
सूक्ष्म शिक्षण *
दल शिक्षण
मस्तिष्क विप्लव
अन्तः क्रिया शिक्षण
Q: प्रोजेक्ट विधि सम्बन्धित है-
किलपैट्रिक *
रूसो
मोंटेसरी
फ्राबेल
Q: पियाजे के अनुसार बच्चा अमूर्त स्तर पर चिन्तन, बौद्धिक क्रियाएँ और समस्या-समाधान किस अवस्था में करने लगता है?
पूर्व संक्रियात्मक अवस्था (2-7 वर्ष)
मूर्त संक्रियात्मक अवस्था (7-11 वर्ष)
औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था (11-16 वर्ष) *
संवेदी पेशीय अवस्था (0-2 वर्ष)
Q: उस व्यक्ति को पहचानिये जिसे अधिकांश इतिहासकार विशिष्ट शिक्षा का जन्मदाता मानते हैं :
जीन मार्क गेसपर्ड इटार्ड *
एडवर्ड सेगिवन
मारिया मॉन्टेसरी
उपर्युक्त में से कोई नहीं
Q: मानसिक रूप से पिछड़े बालकों के लिये निम्न में से कौन-सी व्यूह रचना कार्य करेगी?
कार्यों को मूर्त रूप से समझाना *
विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित करना
स्व-अध्ययन के अवसर प्रदान करना
सहायता के लिये बाहर से संसाधनों को प्राप्त करना।
Q: 'बुद्धि अपने आस-पास की समायोजन योग्यता है' कहा था:
स्पीयरमैन
बिने
जीन पियाजे *
इनमें से कोई नहीं
Q: बुद्धि के 'द्विकारक सिद्धान्त' का प्रतिपादन किसने किया?
वर्नन
स्पीयरमैन *
थॉर्नडाइक
स्टर्न
Q: किस परीक्षण में 10 मसिलक्ष्य या स्याही धब्बे होते हैं?
रोर्शा परीक्षण *
16 पी. एफ.
ई. पी. क्यू.
एम. एम. पी. आई.
Q: विशेष रूप से जरूरतमन्द बच्चों की शिक्षा का प्रबन्ध होना चाहिए-
दूसरे सामान्य बच्चों के साथ *
विशेष विद्यालयों में विशेष बच्चों के लिए विकसित विधियों द्वारा
विशेष विद्यालयों में
विशेष विद्यालयों में विशेष शिक्षकों द्वारा
Q: पियाजे मुख्यत:........ के क्षेत्र में योगदान के लिए जाने जाते हैं।
भाषा विकास
ज्ञानात्मक विकास *
नैतिक विकास
सामाजिक विकास
Q: यह आवश्यक नहीं है कि उच्च बुद्धि लब्धि वाले बच्चे ......... में भी उच्च होंगे।
सृजनशीलता *
अध्ययन
विश्लेषण करने
अच्छे अंक प्राप्त करने
Q: निम्न में से कौन-सा शारीरिक विकास का एक प्रमुख नियम है?
मानसिक विकास से भिन्नता का नियम
अनियमित विकास का नियम
द्रुतगामी विकास का नियम *
कल्पना और संवेगात्मक विकास से सम्बन्ध का नियम
Q: निम्न में से क्या समावेशी कक्षा में शिक्षक की भूमिका नहीं है?
बच्चे की आवश्यकता के अनुरूप बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहिए
शिक्षक को निःशक्त बच्चों पर ध्यान नहीं देना चाहिए *
शिक्षक को बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए
शिक्षक को सीखने में अक्षम को अतिरिक्त समय देना चाहिए
Q: मनोविश्लेषणात्मक सिद्धान्त के प्रतिपादक थे-
सिगमंड फ्रायड *
आलपोर्ट
गिल्फोर्ड
(b) व (c) दोनों
Q: अपने विद्यार्थियों को समझने के लिए एक शिक्षक में अच्छी जानकारी होनी चाहिए-
बाल मनोविज्ञान की
बच्चों को समझने की प्रवृत्ति की
विषय वस्तु के प्रति विद्यार्थियों के मत की
उपरोक्त सभी की *
Q: निम्नांकित में कौन-सी विशेषता आन्तरिक रूप से अभिप्रेरित बच्चों के लिए सही नहीं है?
वे चुनौतीपूर्ण कार्य पसन्द करते हैं
वे हमेशा सफल होते हैं *
वे कार्य के समय आनन्द अनुभव करते हैं
वे कठिन कार्यों में उच्च स्तर की ऊर्जा प्रदर्शित करते हैं
Q: सीखी हुई बात को स्मरण रखने या पुनः स्मरण करने की असफलता कहलाती है-
पुनः स्मरण
विस्मृति *
संवेदना
स्मृति
Q: निम्न में से कौन-सी एक अन्तःस्रावी ग्रन्थि नहीं है?
एड्रिनल ग्रन्थि
पीयूष ग्रन्थि
लार ग्रन्थि *
थायराइड ग्रन्थि
Q: संरचनावादी सिद्धांतों के अनुसार अधिगम के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?
अधिगम आवृत्तीय संबंध के द्वारा व्यवहारों का अनुबंधन है।
अधिगम सक्रिय विनियोजन के द्वारा ज्ञान की संरचना की प्रक्रिया है। *
अधिगम पुनरुत्पादन एवं स्मरण की प्रक्रिया है।
अधिगम यंत्रवत् याद करने की प्रक्रिया है।
Q: अपने आस-पास के वातावरण (माहौल) के साथ सामंजस्य बैठाने (ढालने) की क्षमता से बुद्धिमत्ता का संबंध जोड़ने वाला मनोवैज्ञानिक था?
जीन पियाजे *
थार्नडाइक
हावर्ड गार्डनर
इनमें से कोई नहीं
Q: व्यवहारवाद का जनक किसे कहा जाता है?
कुर्ट लेविन
ई.आर. गुथरी
जे.बी. वाटसन *
डोनाल्ड हैब
Q: निम्नलिखित सूची में से बाल विकास में गुणात्मक परिवर्तन की पहचान करें-
वज़न
दृष्टि *
बाल
दाँत
Q: निम्नलिखित में से कौन-सी किशोरों की एक प्रमुख चुनौती नहीं है?
अपराध
मादक द्रव्यों का दुरुपयोग
आहार ग्रहण संबंधी विकार
असुरक्षा एवं निर्भरता *
Q: प्रेरणा के बाद आना चाहिए-
इनाम
फटकार
ज्ञान
प्रोत्साहन *
Q: व्यवहार का 'संवेगात्मक' पहलू निम्नलिखित से सम्बन्धित होता है -
सीखने के संज्ञानात्मक पक्ष से
सीखने के भावात्मक पक्ष से *
सीखने के क्रियात्मक पक्ष से
सीखने के मनोवैज्ञानिक पक्ष से
Q: अनुभव द्वारा उत्पन्न व्यवहार या व्यवहार क्षमता में किसी भी अपेक्षाकृत स्थायी परिवर्तन को ........ कहा जाता है।
अधिगम *
विचारण
अनुभूति
प्रेरणा
Q: निम्न में से कौन-सा अधिगम का वक्र नहीं है?
नतोदर
मिश्रित
लम्बवत् *
उन्नतोदर (उत्तल)
Q: अभिलेखित वाचिक अधिगम और स्मृति पर किए गए प्रारम्भिक अध्ययन किसके द्वारा किए गए-
माओरर
पावलॉव
स्किनर
एबिंगहॉस *
Q: कोहलर तथा कोफ्का के अनुसार सीखना होता है-
अनुकरण द्वारा
प्रयास द्वारा
सूझ द्वारा *
अभ्यास द्वारा
Q: शिक्षार्थी केन्द्रित पाठ्यक्रम में निम्नलिखित में से कौन सबसे महत्त्वपूर्ण है ?
अध्यापक
बच्चा *
विषयवस्तु
वातावरण
Q: अधिगम एक प्रविधि है-
तथ्यों को याद करने की
पाठ्यपुस्तक में दिये गये विषय को याद करने की
अनुभव द्वारा अर्थ निर्माण करने की *
परीक्षा की तैयारी की
Q: मस्तिष्क उद्वेलन विधि के प्रतिपादक कौन हैं?
जॉन डीवी
ऑसबॉर्न *
हरलॉक
ऑसुबेल
Q: समकालीन सिद्धान्त 'बचपन' को _______ मानते हैं -
एक सामाजिक संरचना *
सभी संस्कृतियों में पवित्र काल
बहुत अधिक तनाव और चिंता काल
किशोरावस्था तक का विकास काल
Q: निम्न में से कौन-सी विधि विशेष आवश्यकता वाले बालकों के अध्ययन से सहायता करती है?
केस स्टडी विधि *
आत्मनिरीक्षण विधि
साक्षात्कार विधि
प्रयोगात्मक विधि
Q: मानसिक विमन्दित पद को किस पद के साथ प्रतिस्थापित किया गया है ?
बौद्धिक अयोग्यता *
मानसिक कमजोरी
बौद्धिक पिछड़ापन
बौद्धिक प्रतिकूलता
Q: थॉर्नडाइक द्वारा बुद्धि की तीन श्रेणियां निम्नलिखित हैं-
सामान्य, सामान्य से अधिक तथा सामान्य से कम
भाष्यात्मक, संगीतात्मक तथा स्थान संबंधित (स्थानागत)
अमूर्त, सामाजिक बुद्धि तथा मूर्त बुद्धि *
तार्किक, अंतः वैयक्तिक तथा अन्तर्वैयक्तिक
Q: बहुकारक बुद्धि के प्रतिपादक कौन थे?
जीन पियाजे
बिने
हावर्ड गार्डनर
इनमें से कोई नहीं *
Q: रोर्शा स्याही-धब्बा परीक्षण में 'काले एवं सफेद' कार्ड कितने हैं ?
दो
तीन
चार
पाँच *
Q: अधिगम के प्रक्रम में अभिप्रेरणा -
सीखने वालों की स्मृति को तेज बनाता है
पुराने अधिगम से नए अधिगम को विभेदित करता है
एकदिशीय रूप से सोचने में सीखने वालों को प्रस्तुत करता है
नये सीखने वालों में अधिगम के लिए रुचि का सृजन करता है *
Q: "जब कभी दो या अधिक व्यक्ति एकसाथ मिलते हैं और एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं, तो वे एक सामाजिक समूह का निर्माण करते हैं" यह कथन
आंशिक रूप से सत्य है
सत्य है *
कदाचित सत्य है
असत्य है
Q: अधिगम में, ........... ने प्रभाव का नियम दिया था।
पॉवलॉव
स्किनर
वाटसन
थॉर्नडाइक *
Q: निम्न में से कौन-सा विकास का सिद्धान्त नहीं है?
अनुकूलित प्रत्यावर्तन का सिद्धान्त *
निरन्तर विकास का सिद्धान्त
परस्पर सम्बन्ध का सिद्धान्त
समान प्रतिमान का सिद्धान्त
Q: कक्षा में छात्रों को प्रश्न पूछने के लिए-
हतोत्साहित करना चाहिए
प्रेरित करना चाहिए *
रोक देना चाहिए
अनुमति नहीं देनी चाहिए
Q: निम्नलिखित में से कौन स्किनर द्वारा प्रतिपादित अधिगम के सिद्धान्त से सम्बन्धित नहीं है-
अभिक्रमित अनुदेशन सामग्री
व्यक्ति निर्धारित अनुदेशन
त्रुटियों के माध्यम से सीखना *
व्यवहार रूपांतरण तकनीकी
Q: निम्न में से किस स्तर में बच्चे अपने समकक्षी वर्ग के सक्रिय सदस्य बनते हैं?
किशोरावस्था *
वयस्कावस्था
प्राक् बाल्यावस्था
बाल्यावस्था
Q: "बालक एक ऐसी पुस्तक है जिसका शिक्षक को आद्योपान्त अध्ययन करना चाहिए" उपरोक्त कथन किसके द्वारा दिया गया है?
प्लेटो
अरस्तू
रूसेो *
रॉस
Q: सर्जनात्मक चिंतन की प्रथम अवस्था कहलाती है-
आयोजन *
उद्भव
प्रबोधन
संशोधन
Q: पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक विकास की द्वितीय अवस्था है?
ज्ञानेन्द्रिय अवस्था
औपचारिक संक्रियता की अवस्था
पूर्व-संक्रिया की अवस्था *
मूर्त संक्रिया की अवस्था
